जबलपुर: आईपीएल के रोमांच के बीच सट्टेबाजी का काला खेल भी जोरों पर है। इसी कड़ी में खमरिया पुलिस ने घेराबंदी कर ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों दबोचा है। पकड़े गए आरोपी के पास से सट्टे में प्रयुक्त मोबाइल और लाखों के लेनदेन के साक्ष्य बरामद किए गए हैं।टीआई राजकुमार खटीक ने बताया कि पिपरिया मेन रोड स्थित सेंट्रल बैंक एटीएम के पास घेराबंदी कर मोबाइल के जरिए आईपीएल क्रिकेट मैच पर अवैध रूप से रुपयों का दांव लगा रहे.
प्रवीण बिरहा (34) निवासी द्वारका नगर, झंडा चौक, लालमाटी घमापुर को पकड़ा गया।जांच करने पर पाया गया कि वह ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट पर सीएसके वर्सेस पंजाब किंग्स के बीच चल रहे मैच पर हार-जीत का सट्टा खेल रहा था। जिसके कब्जे से मोबाइल, सट्टे के लेनदेन और आईडी के स्क्रीन शॉट्स जब्त किए हैं।
Next Post
महाराष्ट्र: बारामती उपचुनाव लड़ने पर कांग्रेस का दृढ़ संकल्प
Sun Apr 5 , 2026
मुंबई, (वार्ता) महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने शनिवार को स्पष्ट किया कि बारामती उपचुनाव में एनसीपी (अजीत पवार गुट) की उम्मीदवार सुनेत्रा पवार के खिलाफ कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारने के अपने संकल्प पर अडिग है। पार्टी ने संभावित उम्मीदवारों की तलाश शुरू कर दी है और रविवार दोपहर […]

You May Like
-
5 months ago
हत्याकांड में उम्रकैद की सजा बरकरार
-
5 months ago
श्रीजी वेयर हाउस में साढ़े तीन करोड़ का धान घोटाला
-
1 month ago
चाची के हत्यारे भतीजे को आजीवन कारावास