
मंडला।जिला अस्पताल में समय से पहले जन्मे नवजात बच्चे को SNCU में 37 दिनों के इलाज के बाद नया जीवन मिला। बच्चे का वजन जन्म के समय 1 किलो 200 ग्राम था और उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। डॉक्टरों ने INSURE तकनीक और सर्फेक्टेंट दवा का उपयोग करके बच्चे का इलाज किया।
बच्चे को cpap मशीन पर 90 घंटे तक रखा गया और स्टाफ द्वारा कड़ी निगरानी की गई। धीरे-धीरे बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार आया और उसे नली से दूध पिलाना शुरू किया गया। 37 दिनों के इलाज के बाद बच्चे का वजन 1 किलो 300 ग्राम हो गया और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
मंडला जिला अस्पताल में SNCU में समय से पहले जन्म लेने वाले प्रीमेच्योर बच्चों के लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं।
