संजय गर्ग ने भारतीय मानक ब्यूरो महानिदेशक का पदभार संभाला

नयी दिल्ली, 03 नवंबर (वार्ता) केरल कैडर के 1994 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय गर्ग ने भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के महानिदेशक का पदभार संभाला है।
श्री गर्ग बीआईएस के महानिदेशक के साथ अंतरराष्ट्रीय इलेक्ट्रोटेक्निकल आयोग (आईईसी) में भारत की राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य करेंगे।
श्री गर्ग के पास तीन दशकों से अधिक का व्यापक और अलग-अलग मंत्रालयों-विभागों में काम करने का प्रशासनिक अनुभव है। इसके साथ ही वह कृषि, खाद्य रसद, रक्षा उद्योग क्षेत्र, औद्योगिक संवर्धन, वित्त और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों सहित विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक योजना, नीति निर्माण और कार्यान्वयन में काफी अनुभव रखते हैं।
बीआईएस में महानिदेशक का पदभार संभालने से पहले श्री गर्ग कृषि, अनुसंधान और शिक्षा विभाग (डीएआरई) में अतिरिक्त सचिव और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) में सचिव के रूप में कार्यरत थे। श्री गर्ग ने डेयरी और आईसीएआर में अनुसंधान प्रबंधन और प्रशासन में आईटी के अनुप्रयोग के माध्यम से डिजिटल परिवर्तन का नेतृत्व किया। उन्होंने किसानों को सीधे कृषि वैज्ञानिकों से जोड़ने वाले पोर्टल ‘किसान सारथी’ के विस्तार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
श्री गर्ग ने भारत में विश्व बैंक परियोजनाओं का प्रबंधन और प्रशासन, रक्षा उद्योग क्षेत्र का संवर्धन और विनियमन, चमड़ा उद्योग क्षेत्र समेत अन्य औद्योगिक संवर्धन पहल में अग्रणी भूमिका निभायी है।

Next Post

उच्चतम न्यायालय ने न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति की मांग वाली याचिका खारिज की

Mon Nov 3 , 2025
नयी दिल्ली, 03 नवंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को उच्च न्यायालय के जज के तौर पर नियुक्ति की मांग वाली एक व्यक्ति की याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुऐ इसे ‘व्यवस्था का मज़ाक’ बताया। भारत के मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति विनोद चंद्रन की पीठ […]

You May Like