खंडवा: शहर के किशोर कुमार क्षेत्र स्थित बालाजी धाम के सामने रहने वाले रीवा निवासी कांस्टेबल हनी सिंह का शव पेड़ पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि हनी सिंह मंगलवार को घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा।घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पदम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। आसपास के लोगों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।पदम नगर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
