मोंटफोर्ट विद्यालय में संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन

मंडला। मोंटफोर्ट विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में सात जिलों से लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद विभिन्न आयु वर्ग से 15 बालक व 15 बालिकाएं चयनित हुईं। ये सभी खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जबलपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिसका आयोजन सीहोर में होगा।

समापन अवसर पर मोंटफोर्ट विद्यालय की ओर से चयनित खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्था प्रमुख ब्रदर बिनु चेरियन, उप प्राचार्य ब्रदर मैथ्यूज, कोऑर्डिनेटर इवेंजलीन कुशराम सहित राहत कुरैशी, अंकिता कुशवाहा, संदीप कौर, खेल शिक्षक रोहित नायकवार, अभिषेक श्रीवास, रमा मार्को, मोनाली तथा विद्यालय के सभी स्टाफ ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन और स्कूल शिक्षा विभाग का विशेष सहयोग रहा। समापन अवसर पर खिलाड़ियों और अभिभावकों ने भी विद्यालय द्वारा किए गए आयोजन की सराहना की।

Next Post

बीना विधायक की सदस्यता रद्द मामले में हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की

Tue Sep 2 , 2025
इंदौर. बीना विधायक निर्मला सप्रे के दलबदल को लेकर दायर याचिका पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने बड़ा फैसला सुनाया है. जस्टिस प्रणय वर्मा की बेंच ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि मामला इंदौर पीठ के क्षेत्राधिकार में विचारणीय नहीं […]

You May Like