
इटारसी। वरिष्ठ नागरिक मंच इटारसी के तत्वावधान में एक पेड़, बगिया के नाम अभियान के अंतर्गत ग्राम जामई कला, ग्राम पंचायत नागपुर में 79 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में मंच अध्यक्ष डॉ. विनोद सीरिया, सचिव विजय मंडलोई, डॉ. ज्ञानेंद्र पांडे, अशोक सक्सेना, एस. के. शर्मा व अन्य गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। लक्ष्मी तरु का पौधा स्व. श्रीमती उर्मिला बाजपेई की स्मृति में सुनील बाजपेई द्वारा रोपा गया। डॉ. सीरिया ने बताया कि बच्चों को शीघ्र ही आवश्यक सामग्री भी वितरित की जाएगी। सचिव विजय मंडलोई ने आभार जताया।
