मालवी गाय का दूध सबसे पौष्टिक, गोबर से लिपे घर विकिरण से सुरक्षित रहते हैं : डॉ यादव

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को राज्य स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में कहा कि मालवी नस्ल की गाय के दूध में पौष्टिक तत्वों की मात्रा सर्वाधिक होती है, यह हमारे स्वास्थ्य के लिए अमृत समान है।

उन्होंने कहा कि गोबर से लिपे मकानों पर विकिरण का कोई असर नहीं पड़ता, यह हमारी पारंपरिक जीवनशैली की वैज्ञानिकता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पर्व हमें संस्कृति, आस्था और प्रकृति से जोड़ते हैं।इस अवसर पर डॉ. यादव ने गौ-सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया तथा गौ-शिल्प प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम में उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधानपूर्वक गोवर्धन पूजा भी संपन्न की।

Next Post

दीवाली बाद महाराज बाड़ा, डीडी नगर में हवा सबसे ज्यादा जहरीली, सिटी सेंटर में कम पॉल्युशन

Tue Oct 21 , 2025
ग्वालियर। दिवाली पर ग्वालियर शहर में ध्वनि और हवा का प्रदूषण का स्तर पिछली साल की तुलना इस बार कम रहा है, लेकिन अभी भी खतरनाक है। प्रदूषण बोर्ड की वेबसाइट पर एक्यूआई में शहर के सिटी सेंटर में हवा की स्थिति खराब है जबकि महाराज बाड़ा और डीडी नगर […]

You May Like