नकली किन्नर होने के शक में खदेड़ा तो तालाब में कूदा युवक

जबलपुर। शहर के व्यस्ततम लार्डगंज थाना अंतर्गत आदि प्लाजा के सामने उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब वसूली और क्षेत्राधिकार को लेकर किन्नर समाज के लोगों और एक संदिग्ध युवक के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। किन्नरों ने युवक पर नकली किन्नर बनकर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और गुस्साए किन्नरों ने युवक को खदेडऩा शुरू कर दिया। खुद को चारों तरफ से घिरता देख घबराए युवक ने जान बचाने के लिए पास ही स्थित तालाब में छलांग लगा दी। युवक के अचानक तालाब में कूदने से मौके पर मौजूद राहगीरों और दुकानदारों की भारी भीड़ जमा हो गई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को पानी से सही-सलामत बाहर निकाल लिया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। हंगामे के दौरान किन्नर समाज के लोगों ने यह भी आरोप लगाया था कि भाग रहे युवक के हाथ में चाकू या कोई धारदार हथियार है, जिससे वह हमला कर सकता है। हालांकि, जब पुलिस ने युवक को तालाब से बाहर निकालकर उसकी बारीकी से तलाशी ली, तो उसके पास से न तो कोई हथियार मिला और न ही कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद हुई।

थाने में समझाइश के बाद हुआ राजीनामा

पुलिस युवक और किन्नर समाज के लोगों को लार्डगंज थाने लेकर पहुंची। थाने में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों से पूछताछ की गई। काफी देर चली बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामले को शांत करने का फैसला किया और थाने में ही समझौता कर लिया। पुलिस ने कानून हाथ में न लेने की सख्त हिदायत देकर दोनों पक्षों को रवाना कर दिया।

Next Post

उधारी लौटाने के बहाने बुलाया और मार दिया चाकू

Wed Nov 25 , 2026
जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत रावण पार्क के पास उधारी लौटाने के बहाने बुलाकर बदमाश ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित कीत लाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक साईंधाम कॉलोनी निवासी क्रिश रजक (19) जयंती कॉम्प्लेक्स की एक मोबाइल दुकान में […]

You May Like