पुंछ बॉर्डर पर पाक के हमले में दतिया का सपूत हुआ घायल

दतिया: जम्मू-कश्मीर के पुंछ बॉर्डर पर देर रात पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में भारतीय सेना के जवान रविन्द्र राजा परमार घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है। रविन्द्र राजा परमार दतिया के रहने वाले हैं और 2003 से सेना में हैं। रात लगभग एक बजे, पुंछ बॉर्डर पर तनाव बढ़ गया। पाकिस्तान की तरफ से अचानक गोलीबारी पर भारतीय सैनिक भी तुरंत जवाबी कार्रवाई करने लगे।

इस गोलीबारी में रविन्द्र राजा परमार नाम के एक जवान को गोली लग गई। रविन्द्र राजा परमार उन सात सैनिकों में शामिल थे जो दुश्मन की गोलियों का बहादुरी से सामना कर रहे थे। सेना के अनुसार, उन्होंने पाकिस्तान की कई गोलियों को बेअसर किया। उन्होंने दुश्मनों को घुसपैठ करने से भी रोका। सेना के सूत्रों के अनुसार, रविन्द्र राजा 2003 से भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कई आतंकवाद विरोधी अभियानों में भी भाग लिया है। वे अपनी बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते हैं। घायल होने के बाद रविन्द्र राजा को तुरंत राजौरी सेना अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
किसान के बेटे हैं रविन्द्र राजा
रविन्द्र राजा परमार दतिया जिले के जनौरी गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता दुर्जन परमार किसान हैं. उनका छोटा भाई भी भारतीय सेना में कार्यरत है। पूरा परिवार देश की सेवा में समर्पित है।

Next Post

हिन्द-प्रशांत में साझा रसद क्षमता मजबूत बनाने के लिए क्वाड का टेबलटॉप अभ्यास

Thu May 8 , 2025
नयी दिल्ली, 8 मई (वार्ता) क्वाड हिन्द-प्रशांत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क (आईपीएलएन) के माध्यम से क्षेत्र में सा लॉजिस्टिक्स क्षमता को सशक्त करने के मकसद से क्वाड देशों – ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका -ने हवाई द्वीप समूह के होनोलुलु में पांच दिवसीय टेबलटॉप अभ्यास आयोजित किया। होनोलुलु के एशिया-प्रशांत सुरक्षा अध्ययन […]

You May Like