झुकी मोदी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों की पहली बड़ी जीत: ज्ञान 

सीधी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी सीधी द्वारा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार सायं जिला कांग्रेस कार्यालय, जवाहर भवन से गांधी चौक तक विजय मार्च निकाला गया। यह विजय मार्च देश के करोड़ों छात्र-छात्राओं के संघर्ष, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा छात्रों के अधिकारों के लिए लगातार लड़ी गई लड़ाई तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लोकतंत्र, न्याय और छात्र शक्ति की ऐतिहासिक जीत के रूप में मनाने के लिए आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा साथी एवं नागरिक हाथों में मोमबत्तियां लेकर विजय मार्च में शामिल हुए और लोकतंत्र, शिक्षा तथा युवाओं के अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि यह केवल किसी एक मंत्री का इस्तीफा नहीं, बल्कि करोड़ों छात्र-छात्राओं की एकजुटता, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निरंतर संघर्ष और कांग्रेस पार्टी की जनआवाज की ऐतिहासिक जीत है। उन्होंने कहा कि जब सत्ता छात्रों की आवाज दबाने में लगी थी, तब राहुल गांधी सड़क से लेकर संसद तक युवाओं के भविष्य की लड़ाई लड़ रहे थे। संसद के भीतर उन्होंने लगातार छात्रों के मुद्दे उठाए, सरकार से जवाब मांगा और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाओं को पूरे देश के सामने उजागर किया। संसद से लेकर सड़क तक राहुल गांधी के इस संघर्ष और देशभर के छात्रों की अभूतपूर्व एकजुटता के आगे आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा और धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा।

ज को हमेशा के लिए दबाया नहीं जा सकता।विजय मार्च में राजेंद्र भदौरिया,ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, सुरेश प्रताप सिंह,अशोक कोरी, रजनीश श्रीवास्तव, नवीन सिंह, भूपेंद्र सिंह,जय सिंह,सरदार अजीत सिंह, दिलीप सितानी, आकाश सिंह, जय सिंह, विवेक सिंह,करुण सिंह, सहित कांग्रेसजन जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल, अग्रिम संगठनों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में छात्र-युवा और नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

NEET विवाद पर अरुण यादव बोले युवाओं के संघर्ष और सत्य की जीत

Sat Jul 25 , 2026
भोपाल। NEET पेपर लीक मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने छात्रों के संघर्ष को ऐतिहासिक जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह सत्य, न्याय और जनशक्ति की विजय है। साथ ही परीक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की मांग की। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp […]

You May Like