रिंग- प्लांटेशन सेरिमनी में बदली पर्यावरणविद की रिंग सेरेमनी

ग्वालियर:एक अनूठी और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित पहल के तहत विकाश एवं श्रद्धा ने अपने विवाह एवं सगाई समारोह की शुरुआत वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ की। इस अवसर पर दोनों ने मिलकर “ट्री प्लांटेशन सेरेमनी” आयोजित की, जिसमें कुल 11 पौधे—बेलपत्र, बहेड़ा, अमलतास, कचनार, जामुन एवं पाखड़—लगाए गए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और आने वाली पीढ़ियों के लिए सतत विकास का संदेश देना था।

इस आयोजन में दोनों परिवारों के सदस्य अनिल शास्त्री, राजकुमारी, हरि शर्मा, प्रियंका शर्मा, तुलसीराम एवं सुमन शामिल हुए। श्रद्धा, जो सामाजिक कार्यों के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता फैलाने में सक्रिय हैं, तथा विकास, जिन्होंने पर्यावरण रसायन में स्नातकोत्तर किया है और मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जुड़े हैं, दोनों ही पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत हैं। इस पहल के माध्यम से उन्होंने समाज को यह संदेश दिया कि विवाह जैसे शुभ अवसरों को भी पर्यावरण हितैषी बनाकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई जा सकती है।

Next Post

दमोह के रनेह थाना से अभिरक्षा में फरार हुआ आरोपी, जल्दी मिलने की संभावना, पुलिस ने शुरू की तलाश

Tue Jul 7 , 2026
दमोह: जिले के रनेह थाना से एक आरोपी के हिरासत से फरार हो जाने का मामला सामने आया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार आरोपी लीलाधर चौधरी उम्र 35 निवासी बमनपुरा अपराध क्रमांक 37/26 में […]

You May Like