
जबलपुर। नए साल के पहले दिन गोपालबाग में करीब 25 साल पुराना नीम का पेड़ का कत्लेआम किया गया तो स्थानीय पर्यावरण प्रेमियों में खासा आक्रोश उमड़ पड़ा। पेड़ के कटने के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए सार्वजनिक तौर पर कहा कि गोपालबाग में स्थित महेश भवन बारात घर में अवैध निर्माण के चलते ये कृत्य किया गया है।
विदित हो कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन है कि जब तक अति आवयश्क न हो जाए तब तक पेड़ को नहीं काटा जाए। बावजूद इसके पेड़ को काटा गया। स्थानीयजनों ने जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि बारात घर के संचालक के खिलाफ कार्रवाई करें क्योंकि नियम विरूद्ध तरीके से 25 साल पुराने नीम के पेड़ को सिर्फ अवैध अतिक्रमण के लिए हटाया गया है।
