कीड़ेयुक्त पोषण आहार बांटने का आरोप

सिंगरौली । आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को दिए जाने वाले पूरक पोषण आहार की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे हैं। जनपद पंचायत बैढ़न की ग्राम पंचायत सिंगाही स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 में वितरण किए गए टेक होम राशन में कथित तौर पर बड़ी संख्या में कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि खराब गुणवत्ता वाला पोषण आहार महिलाओं को वितरित किया गया।
बताया गया कि सिंगाही आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 में दरी बुनाई स्व-सहायता समूह सिंगाही तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता सोनी के माध्यम से पूरक पोषण आहार का वितरण किया गया। इसी दौरान वितरित सामग्री की गुणवत्ता को लेकर आपत्ति सामने आई। जंप बैढ़न क्षेत्र के जनपद सदस्य पारस नाथ प्रजापति ने आरोप लगाया कि पोषण आहार में अत्यधिक मात्रा में कीड़े पाए गए, जिससे यह मानव सेवन के योग्य नहीं है। जनपद सदस्य का आरोप है कि महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को मामले की जानकारी होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि पोषण आहार की नियमित गुणवत्ता जांच और वितरण की मॉनिटरिंग होती तो इस तरह की स्थिति सामने नहीं आती। जनपद सदस्य पारस नाथ प्रजापति ने मामले की जांच कराकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई और गुणवत्तापूर्ण पोषण आहार उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही पूरे मामले में विभागीय निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।

Next Post

जिला अस्पताल में प्रसूता और नवजात की मौत,इंजेक्शन के बाद बिगड़ी तबीयत

Sun Sep 20 , 2026
सतना : शहर के जिला अस्पताल में शुक्रवार देर रात प्रसव के दौरान 20 वर्षीय प्रसूता और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई. परिजनों ने ड्यूटी स्टाफ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि नर्स द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के बाद महिला की तबीयत अचानक […]

You May Like