समाधान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर ऊर्जा मंत्री तोमर ने कर्मचारी संगठनों से की चर्चा

भोपाल: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने समाधान योजना के सफल और प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। बैठक के दौरान मंत्री तोमर ने योजना के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कर्मचारियों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।उन्होंने कहा कि समाधान योजना का लाभ आम उपभोक्ताओं तक सुचारू रूप से पहुंचे, इसके लिए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका आवश्यक है।

मंत्री ने कर्मचारी संगठनों से सुझाव भी आमंत्रित किए और आश्वासन दिया कि उनके हितों और समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।प्रतिनिधियों ने भी योजना के क्रियान्वयन में सहयोग का भरोसा दिलाते हुए अपने सुझाव रखे। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

Next Post

12 रिश्वतखोर अफसरों को सजा दस साल पुराने प्रकरणों का हुआ निराकरण

Mon Jan 5 , 2026
इंदौर: इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने लंबे समय से लंबित भ्रष्टाचार के मामलों का निपटारा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. विशेष न्यायालय द्वारा 12 रिश्वतखोर अफसरों और कर्मचारियों को सजा सुनाई गई है. ये सभी मामले कई वर्षों से पेंडिंग थे, जिनका अब निराकरण किया है.लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश […]

You May Like