देरी से निकले सूर्यदेव, पारा चढ़ा, ठंड से राहत

जबलपुर। शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। सूर्यदेव ने देरी से दर्शन दिए। सूर्यदेव की तपिश भी फीकी पड़ी रही। इसके साथ कड़ाके की ठंड का असर भी कम रहा। दिन और रात का पारा चढऩे से ठंडी ने राहत दे दी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। सुबह के वक्त आद्रता 89 और शाम को 64 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर-पश्चिमी हवाएं तीन से चार किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ, ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से लगभग 3.1 किमी की ऊँचाई पर अवस्थित है मध्य एवं ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों में एक टूफ माध्य समुद्र तल से लगभग 5.8 किमी की ऊँचाई पर उत्तर में विस्तृत है। उत्तर भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी घंटे की ऊँचाई पर लगभग 213 किमी प्रति घंटा गति से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही है।

Next Post

अपर कलेक्टर ने कई खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण

Fri Jan 2 , 2026
रीवा। जिले भर में 96 खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जा रहा है. राजस्व तथा अन्य विभाग के अधिकारियों द्वारा खरीदी केन्द्रों का नियमित रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं. इस क्रम में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने खरीदी केन्द्र […]

You May Like