
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज सोमवार को ग्वालियर आगमन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर प्रवास के दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य की सुपुत्री प्रियंका के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दीनदयालनगर स्थित आर्य के निवास पर पहुँचकर वर-वधु को राम दरबार की तस्वीर सौंपकर आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं मंत्रीगण उपस्थित थे।
