एमपी पुलिस ने 24 लाख से अधिक के मादक पदार्थ किए जब्त, कई तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध अपने अभियान को और तेज कर दिया है। बीते तीन दिनों के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस टीमों ने पुख्ता सूचना के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया और 24 लाख रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए हैं।

जबलपुर में क्राइम ब्रांच और माढ़ोताल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 41.35 ग्राम स्मैक बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 8.27 लाख रुपये है। इसके साथ ही दो मोबाइल फोन और बिना नंबर की स्कूटी भी जब्त की गई। शिवपुरी के बैराड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने 15 ग्राम स्मैक (कीमत लगभग 5 लाख रुपये) के साथ एक आरोपी को पकड़ा।

छतरपुर में घुवारा चौकी और ओरछा रोड थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक मकान से करीब 27 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग 5 लाख रुपये) बरामद किया। विदिशा में कोतवाली पुलिस ने 25 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोटरसाइकिल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जब्त सामग्री की कीमत 3.30 लाख रुपये आंकी गई है। दतिया, खरगोन और दमोह में भी स्मैक और गांजा की बरामदगी कर आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आम नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसी गतिविधियों की सूचना नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

 

Next Post

आचार्य विद्यासागर महाराज का समाधि दिवस: अधूरे संकल्प पूरे करने का आह्वान

Wed Jan 28 , 2026
भोपाल। राष्ट्र संत और ‘मूक माटी’ महाकाव्य के रचयिता आचार्य प्रवर विद्यासागर महाराज के द्वितीय समाधि दिवस पर राजधानी भोपाल में उनके जीवन-दर्शन और राष्ट्रहितैषी संकल्पों का स्मरण किया गया। दिगंबर जैन महासभा एवं राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ द्वारा गुफा मंदिर लालघाटी गौशाला में विनयांजलि सभा आयोजित की गई, […]

You May Like