विधायक सचिन बिरला के पत्र के 2,दिन बाद चोरबावड़ी पर रेलिंग विहीन संकीर्ण पुलिया की मरम्मत का कार्य शुरू:

 

हायवे पर स्थित पुलिया पर हो रहे थे आए दिन एक्सीडेंट,एनएचएआई नहीं दे रही थी ध्यान

 

बड़वाह. नगर में हादसों का हॉटस्पॉट बनी चोरबावड़ी की संकीर्ण व क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत को लेकर बड़वाह विधायक सचिन बिरला ने एनएचएआई को पत्र लिखा था।इस पत्र के माध्यम से उन्होंने आमजन की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए इस रेलिंग विहीन पुलिया को दुरुस्त करने की बात कही थी।पत्राचार के दो दिन बाद एनएचएआई ने इस पुलिया की दुरुस्तीकरण का कार्य शुरू कर दिया है।एनएचएआई के निर्देश पर बायपास निर्माण कर रहे ठेकेदार के मजदूर शुक्रवार सुबह से ही इस कार्य में जुट गए है।फिलहाल इसकी रेलिंग का कार्य किया जा रहा है।दोनों और रेलिंग लगाने के बाद इसकी मरम्मत भी की जाएगी।एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुमेश बांझाल ने बताया की कार्य शुरू हो चूका है।सीमेंट की रेलिंग लगा रहे है।लेकिन काफी पुरानी पुलिया होने पर इसकी मरम्मत या अन्य निर्माण में इसके और अधिक क्षतिग्रस्त होने का अंदेशा रहता है।धीरे-धीरे इसकी रेलिंग कुछ दिनों में बन जाएगी।

 

उल्लेखनीय है की नगर से करीब 3 किमी दूर हायवे पर इंदौर रोड़ स्थित इस पुलिया की रेलिंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है।जिसके कारण दोपहिया,चारपहिया वाहन चालको के पुलिया से करीब 20 फिट गहरे नाले में गिरने का भय बना रहता था।इसके साथ ही पुलिया पर एक तरफ से रोड़ की चौड़ाई भी कम हो रही है।जिसके कारण पुलिया क्षतिग्रस्त होने की आशंका है।रेलिंग न होने पर एनएचएआई ने केवल क्रश बेरियर रखवा दिए थे।जिसके कारण पुलिया पर सड़क की चौड़ाई और कम हो गई थी।दो गाड़िया भी इस पुलिया से क्रास नही हो पाती थी।रेलिंग लगाने के बाद पुल की चौड़ाई पहले से पर्याप्त हो जाएगी।

Next Post

तेज रफ्तार मर्सिडीज ने मजदूर का मारी टक्कर

Fri Jan 10 , 2025
रात भर तलाश करते रहे परिजन, सुबह मिली मौत की खबर नीमच। गिरदौड़ा गांव के पास गुरुवार रात एक दर्दनाक सडक़ हादसे में 56 वर्षीय मजदूर सोहन सिंह की जान चली गई। कनावटी से मजदूरी करके घर लौट रहे सोहन को तेज रफ्तार मर्सिडीज कार एमपी 09 सीक्यू 6550 ने […]

You May Like