बदमाशों की हिस्ट्रीशीट और गुण्डा फाईल करें तैयार

अचानक खितौला-मझगवां थाने पहुंचे पुलिस कप्तान

जबलपुर: सक्रिय गुण्डा बदमाश एवं चाकूबाजों पर नकेल कसने प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाए। गम्भीर मामलों में फरार आरोपियों की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी करें। आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुये हिस्ट्रीशीट एवं गुण्डा फाईल तैयार करें। यह बातें पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने अचानक खितौला और मझगवां थाने का निरीक्षण करते हुए कहीं। इस दौरान एसपी ने मालखाने का निरीक्षण करते हुये जप्ती माल, आम्र्स एम्यूनेशन, राईट ड्रिल सामग्री का रख रखाव चैक करते हुये हवालात चैक किया, साथ ही थाने में संधारित किये जाने वाले रजिस्टरों को चैक किया कि थाने में संधारित किये जाने वाले रजिस्टर अपडेट हैं कि नहीं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं, बच्चों, वृद्धों एवं समाज के कमजोर वर्गो के प्रति संवेदनशील रहते हुये इनके द्वारा की गयी शिकायतों पर तत्काल विधिसंगत कार्यवाही करते हुये तत्काल राहत पहुंचाएं, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नही होना चाहिये। हमारी कार्यवाही निष्पक्ष होना चाहिये हमारा प्रमुख उद्देश्य शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखना है इसमे किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होना चाहिये। इस दौरान निरीक्षण के दौरान एस.डी.ओ.पी. सिहोरा सुश्री पारूल शर्मा एवं थाना प्रभारी खितौला श्रीमति अर्चना सिंह जाट , थाना प्रभारी मझगवॉ धन्नू सिंह गौड़ उपस्थित थे

Next Post

गर्मी ने दिखाए तेवर, पारा पहुंचा 41 पार

Wed Apr 9 , 2025
चार-पांच दिन रहेगा गर्मी का प्रभाव इंदौर: गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिए है. अप्रैल के दूसरे हफ्ते में ही पारा 41 डिग्री पार पहुंच गया है. शहर में लगातार दूसरे दिन 40 डिग्री के पार पहुंच गया. मंगलवार को तापमान 41.1 डिग्री दर्ज किया गया जो […]

You May Like