धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला कलयुगी चाचा गिरफ्तार

​अशोकनगर। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में अशोकनगर पुलिस ने महिला संबंधी अपराधों पर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्यवाही की है। थाना मुंगावली पुलिस ने बलात्कार के एक गंभीर मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को एफआईआर दर्ज होने के मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। ​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 3 जून को मुंगावली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि पिछले साल 10 नवंबर 2025 की रात उसके रिश्ते के चाचा ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया था। घटना के बाद आरोपी ने उसे और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी थी जिसके डर से पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया। हाल ही में जब पीड़िता गर्भवती हुई तो परिजनों की पूछताछ में उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। ​शिकायत के आधार पर मुंगावली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 258/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 64(2)(एफ) और 351(3) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एडिशनल एसपी गजेन्द्र सिंह कंवर और एसडीओपी मुंगावली सनम बी. खान के मार्गदर्शन में मुंगावली थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद सिंह कछुवाह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। ​पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर 4 जून को आरोपी को धर दबोचा। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।​इस त्वरित कार्यवाही और आरोपी को दबोचने में मुंगावली थाना प्रभारी उनि. अरविंद सिंह कछुवाह, सउनि रामदयाल नंदा, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र बघेल, आरक्षक दीपेन्द्र लोधी और महिला आरक्षक गीता चौधरी की विशेष व सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

अगले सात दिनों में देश के दक्षिणी एवं पूर्वोत्तर हिस्सों में भारी से भारी बारिश के अनुमान: मौसम विभाग

Fri Jun 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 जून (वार्ता) मौसम विभाग ने शुक्रवार को अनुमान जताया कि अगले सात दिनों में देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर हिस्सों में भारी से भारी बारिश (सात से 20 सेमी) हो सकती है। विभाग के विस्तृत बुलेटिन के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी सामान्य गति से आगे बढ़ते हुए […]

You May Like