खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘अग्नि परीक्षा’ का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई, (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव की आने वाली फिल्म ‘अग्नि परीक्षा’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।

फिल्म ‘अग्नि परीक्षा’ के फर्स्ट लुक में खेसारीलाल यादव आग की जलती लपटों के बीच योद्धा की तरह नजर आ रहे हैं।इस फिल्म का निर्माण सुरेंद्र यादव ने किया है, जबकि निर्देशन लाल बाबू पंडित ने किया है। सह निर्माता महेंद्र यादव और लेखक राकेश त्रिपाठी हैं।

खेसारीलाल यादव ने कहा कि ‘अग्नि परीक्षा’ मेरे करियर की एक बेहद खास फिल्म है, जिसमें मैं एक अलग ही अंदाज में नजर आऊंगा। दर्शकों को इस फिल्म से एक्शन, इमोशन और दमदार कहानी का मेल देखने को मिलेगा।

फिल्म के निर्माता सुरेंद्र यादव ने कहा कि फिल्म का फर्स्ट लुक ही बताता है कि यह एक सामान्य फिल्म नहीं, बल्कि एक जबरदस्त सिनेमाई अनुभव देने वाली कृति है। हमारी कोशिश है कि दर्शकों को एक अलग स्तर की फिल्म मिले। हम जल्द ही फिल्म का ट्रेलर भी ले कर आयेंगे, जो और भी बेहद खास होगा।

फिल्म ‘अग्नि परीक्षा’ में बिग बॉस फेम आकांक्षा पुरी और भोजपुरी की नयी सनसनी नीलम गिरी फीमेल लीड में हैं।उनके अलावा अन्य प्रमुख कलाकारों में सुशील सिंह, जे नीलम, प्रकाश जैस, समरथ चतुर्वेदी, सोनू पांडेय, रितु चौहान, विंद मिश्रा, सोनिया मिश्रा, महेश आचार्य, प्रियंका सोनी और दीपक सिन्हा शामिल हैं।

Next Post

फ्रांसिस्को सेरुंडोलो ने किया उलटफेर, ज्वेरिव हुए मैड्रिड ओपन से बाहर

Thu May 1 , 2025
मैड्रिड, (वार्ता) जर्मनी के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरिव को राउंड ऑफ 16 मुकाबले में उलटफेर का सामना करना पड़ा है वह अर्जेंटीना फ्रांसिस्को सेरुंडोलो से हारकर मैड्रिड ओपन से बाहर हो गये है। स्पेन में बिजली संकट के कारण सोमवार को मुकाबले नहीं हो पाये थे। पुरुष वर्ग में […]

You May Like