फ्रांसिस्को सेरुंडोलो ने किया उलटफेर, ज्वेरिव हुए मैड्रिड ओपन से बाहर

मैड्रिड, (वार्ता) जर्मनी के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरिव को राउंड ऑफ 16 मुकाबले में उलटफेर का सामना करना पड़ा है वह अर्जेंटीना फ्रांसिस्को सेरुंडोलो से हारकर मैड्रिड ओपन से बाहर हो गये है। स्पेन में बिजली संकट के कारण सोमवार को मुकाबले नहीं हो पाये थे।

पुरुष वर्ग में मंगलवार को खेले राउंड ऑफ 16 के एकल मुकाबले में जर्मनी के शीर्ष वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरिव अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को सेरुंडोलो 5-7, 3-6 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गये है। जबकि एक अन्य मुकाबले में चेक गणराज्य के जैकब मेन्सिक ने कजाकिस्तान के अलेक्जेंडर बुब्लिक को 6-2, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

राउंड ऑफ 32 में 11वीं वरीयता प्राप्त टॉमी पॉल ने रूस के करेन खाचानोव पर 6-3, 3-6, 6-2 से जीत हासिल की, जबकि पॉल के साथी अमेरिकी फ्रांसेस टियाफो ने फ्रांस के एलेक्जेंडर मुलर को 6-3, 6-3 से हराया। एक अन्य मैच में कनाडा के गेब्रियल डायलो ने पहला सेट हारने के बाद वापसी करते हुए ब्रिटेन के कैमरून नोरी को ढाई घंटे में 2-6, 6-4, 6-4 से हराया।

यूनान के स्टेफानोस त्सित्सिपास ने 17वीं वरीयता प्राप्त इटली के 10वीं वरीयता प्राप्त लोरेंजो मुसेट्टी पर 7-5, 7-6 (3) से जीत हासिल सभी को चौका दिया। जबकि ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर ने कनाडा के डेनिस शापोवालोव को 6-2, 7-6 (3) से हराया।

महिला वर्ग की स्पर्धा में, पोलैंड की इगा स्वियाटेक को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी और उन्हें रूस की 13वीं वरीयता प्राप्त डायना श्नाइडर को 6-0, 6-7 (3) 6-4 से हराने के लिए संघर्ष करना पड़ा।

अमेरिका की पांचवीं वरीयता प्राप्त मैडिसन कीज ने क्रोएशिया की 19वीं वरीयता प्राप्त डोना वेकिक पर सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से जीत हासिल की।

दिन के आखिरी मुकाबले में बेलारूस की शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका ने अमेरिका की पेटन स्टर्न्स को 6-2, 6-4 से हराकर मैड्रिड ओपन के अगले दौर में जगह बनाई।

Next Post

गोवर्धन दूध की कीमत में दो रुपये की बढ़ोतरी

Thu May 1 , 2025
मुंबई (वार्ता) पराग मिल्क फूड्स लिमिटेड ने अपने गोवर्धन ताजा दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो सभी बाजारों में तुरंत लागू होगी। दूध खरीद की बढ़ती लागत के कारण यह संशोधन किया गया है। बिक्री अध्यक्ष अजय सिंह बरोदिया ने कहा,“इस […]

You May Like