अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में अनियमितता: प्रधानाध्यापक निलंबित

देवास/पीपलरावां। जिला शिक्षा अधिकारी देवास हरिसिंह भारतीय ने नगर के शासकीय कन्या प्राथमिक स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक कमलसिंह धाकड़ तथा शासकीय प्राथमिक स्कूल गंधर्वपुरी रोड़ इंदिरा कालोनी के प्रभारी प्रधानाध्यापक जगदीशचंद्र वर्मा को निलंबित कर दिया है। इस आशय का पत्र डीईओ कार्यालय से जारी हुआ है। पत्र में कहा गया है कि 13 सितंबर को गठित जांचदल द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन अनुसार अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में अनियमितता किया जाना प्रमाणित पाया गया है। मप्र सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 में उल्लेखित प्रावधान अनुसार दोनों प्रभारी प्रधानाध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में संबंधित का मुख्यालय बीईओ कार्यालय सोनकच्छ रहेगा। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। गौरतलब है कि दोनों शासकीय स्कूलों में रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में वरीयता के आधार पर नियुक्ति नहीं की गई। जिसकी शिकायत आवेदकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन तथा कलेक्टर जनसुनवाई में की गई थी। जिसके पश्चात डीईओ द्वारा जांचदल गठित किया गया था। जांचदल द्वारा उक्त शिकायत को सही पाया। जिसके आधार पर यह कार्यवाही की गई है।

Next Post

एमएसएमई संग जुड़ा बीएचईएल, विक्रेता विकास कार्यक्रम में बढ़ाया सहयोग

Fri Oct 10 , 2025
भोपाल: भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल ने एमएसएमई विभाग, इंदौर द्वारा लघु उद्योग भारती, भोपाल के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय विक्रेता विकास कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर बीएचईएल भोपाल के महाप्रबंधक (एमएम) विपुल अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एमएसएमई (मध्य प्रदेश क्षेत्र) […]

You May Like