संदिग्ध हालातों में दो लोगों की मौत

इंदौर: शहर में दो अलग-अलग मामलों में संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों की मौत हो गई. एक मामला बाणगंगा क्षेत्र का है, जहां अस्पताल में कार्यरत एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने के कुछ देर बाद मौत हो गई. वहीं दूसरी घटना मूसाखेड़ी इलाके की है, जहां एक व्यापारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.पहली घटना में बाणगंगा क्षेत्र निवासी 38 वर्षीय रतनदीप सूर्यवंशी की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी.

परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दवाई लेने के कुछ देर बाद झाग छोड़ना शुरू कर दिया और बेहोश हो गए थे, तत्काल उन्हें एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक के भाई विमलदीप ने पुलिस को बताया कि रतनदीप परिवार से अलग रहते थे. उनके परिवार में एक बेटी और दो भाई हैं. फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्पष्टता नहीं है और पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.

इसी तरह दूसरी घटना छावनी मंडी क्षेत्र की है, जहां वारदाने का काम करने वाले 50 वर्षीय व्यापारी राजेश शर्मा ने देर शाम मूसाखेड़ी स्थित अपने घर पर जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया. हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. पड़ोसियों के अनुसार राजेश शादी न होने को लेकर लंबे समय से तनाव में था. उनके पिता का निधन पहले ही हो चुका था और वे अपनी वृद्ध मां के साथ रहते थे. पुलिस ने दोनों ही मामलो में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

Next Post

उत्तरी नाइजरिया में जिहादियों ने की 28 लोगों की हत्या

Fri Jul 4 , 2025
अबुजा, 04 जुलाई (वार्ता) उत्तरी नाइजीरिया में जिहादी समूहों ने दो अलग-अलग घटनाओं में 28 लोगों की हत्या कर दी है। मीडिया रिपोर्टों में सेना और स्थानीय निवासियों का हवाला देते हुए शुक्रवार को यह जानकारी दी गयी। रिपोर्ट के अनुसार जिहादी समूह लकुरावा के आतंकवादियों ने बुधवार को नाइजीरिया […]

You May Like