एमएसएमई संग जुड़ा बीएचईएल, विक्रेता विकास कार्यक्रम में बढ़ाया सहयोग

भोपाल: भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल ने एमएसएमई विभाग, इंदौर द्वारा लघु उद्योग भारती, भोपाल के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय विक्रेता विकास कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर बीएचईएल भोपाल के महाप्रबंधक (एमएम) विपुल अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में एमएसएमई (मध्य प्रदेश क्षेत्र) के संयुक्त निदेशक नीरज अरोड़ा, डिक्की (मध्य प्रदेश चैप्टर) के अध्यक्ष अनिल सिरवैया, बीएचईएल के अपर महाप्रबंधक (एसडीसी) पी.के. झा, एमएसएमई के सहायक निदेशक राज मोहनानी एवं नीलेश त्रिवेदी भी उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई विक्रेताओं विशेषकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा महिला उद्यमियों को बड़े उद्योगों से जोड़ना और उन्हें उद्योग की आवश्यकताओं एवं अवसरों की जानकारी प्रदान करना था।

बीएचईएल, एनएचपीसी, एनएफएल, सिपेट सहित कई सार्वजनिक उपक्रमों ने अपने स्टॉल लगाकर विभिन्न उत्पादों और नवाचारों का प्रदर्शन किया। इस पहल की सराहना करते हुए इसे एमएसएमई और बड़े उद्योगों के बीच सहयोग बढ़ाने तथा समावेशी औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया गया।

Next Post

नियमितीकरण और समान वेतन की मांग पर 12 को महाक्रांति आंदोलन

Fri Oct 10 , 2025
भोपाल: प्रदेश के विभिन्न अस्थायी, आउटसोर्स, अंशकालीन, पंचायत चौकीदार, बैंक मित्र, पंप ऑपरेटर, स्वच्छाग्राही एवं राजस्व सर्वेयर संगठनों के संयुक्त बैनर “आल डिपार्टमेंट आउटसोर्स, अस्थायी, अंशकालीन, ग्राम पंचायत कर्मचारी संयुक्त मोर्चा, मध्यप्रदेश” के तत्वावधान में 12 अक्टूबर को अंबेडकर पार्क, तुलसी नगर में “महा क्रांति आंदोलन” आयोजित किया जाएगा। मोर्चा […]

You May Like