चलती बस में ड्राइवर को हार्ट अटैक, रोजगार सहायक और कोटवार ने CPR देकर बचाई जान

सीहोर. राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में महिलाओं को लेकर जा रही एक बस के चालक को रास्ते में ही हार्ट अटैक आ गया. गनीमत रही कि बस में मौजूद रोजगार सहायक अमित शर्मा और कोटवार ने सूझबूझ दिखाते हुए चालक को सीपीआर दिया, जिससे उनकी जान बच गई। सीपीआर देने के बाद एंबुलेंस की सहायता से चालक को अस्पताल भेजा गया. जिससे बड़ा हादसा टल गया. अन्यथा बस में सवार सभी महिलाओं की जिंदगी खतरे में आ जाती. यह घटना भोपाल के पास हुई.

शनिवार को एक बस भैरूंदा तहसील के जमोनिया बाजयप्ता से महिलाओं को लेकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने भोपाल जा रही थी. तभी भोपाल के पास पहुंचकर अचानक बस के चालक संदीप को हार्ट अटैक आ गया और रफ्तार में चल रही बस डगमगाने लगी. गनीमत रही बस में मौजूद ग्राम रोजगार सहायक अमित शर्मा ने कोटवार की सहायता से बस को संभाला और बस रोककर तुरंत बस चालक को सीपीआर देना शुरू किया. अमित ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को इसकी सूचना दी. जिसके बाद तत्काल एंबुलेंस की सहायता से बस चालक को पास ही स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Next Post

मरा मुर्गा लेकर तहसील पहुँचा शख्स, कहा आज मुर्गा मरा है, कल मर सकते हैं बच्चे 

Sat May 31 , 2025
बुधनी। तहसील कार्यालय में एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला जब एक शख्स मरे हुए देशी मुर्गे को लेकर तहसील कार्यालय पहुंच गया. उसने एसडीएम से गुहार लगाई कि उसके मुर्गे को सांप ने काटा और वह मर गया. आज तो मुर्गा ही मरा है. कल को उसके बच्चे और […]

You May Like