अभियान सेफ क्लिक के पांचवें दिन आज थाना क्षेत्रों में किया प्रचार प्रसार

० 1 से 11 फरवरी तक चलाया जा रहा है विशेष साइबर जागरूकता अभियान

नवभारत न्यूज

सीधी 5 फरवरी। साइबर अपराधों की रोकथाम व आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिये पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 1 से प्रारंभ कर 11 फरवरी तक (सायबर सुरक्षा जागरूकता) सेफ क्लिक अभियान के अनुक्रम में आज सीधी पुलिस ने सामान्य इंटरनेट सुरक्षा, महिलाओं के लिए सोशल मीडिया सुरक्षा टिप्स हेतु सार्वजनिक स्थानों, संस्थाओं में पोस्टर बैनर लगाकर जागरूकता रथ मे लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगो के बीच जागरूकता का प्रसार किया है।

जिसमें विशेषकर महिलाएं, छात्राओं, युवाओं, गृहणियों, बुजुर्गो को सेफ क्लिक के अंतर्गत साइबर अपराध व उससे बचने के बारे मे बताया गया। इसी क्रम में थाना जमोड़ी अंतर्गत नया बस स्टैण्ड सीधी में सहायक उप निरीक्षक सुरेश प्रताप सिंह द्वारा पोस्टर बैनर लगाकर साइबर जागरूकता का कार्यक्रम किया गया। थाना कुसमी पुलिस ने ग्राम गोतरा में उप निरीक्षक भूपेश बैस द्वारा तथा ग्राम पोड़ी में सहायक उप निरीक्षक डी.के.रावत द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना बहरी अंतर्गत कस्बा बाजार में सहायक उप निरीक्षक ओमप्रकाश द्वारा व्यापारी, ग्राम सरपंच, सचिव, ग्राम रक्षा समिति के सदस्य एवं ग्रामीण जन के मध्य जागरूकता कार्यक्रम किया गया। थाना कोतवाली अंतर्गत मेघदूत पार्क मे निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय के द्वारा पार्क मे घूमने आये लोगो के मध्य जागरूकता कार्यक्रम किया गया। थाना रामपुर नैकिन अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय में सहायक उप निरीक्षक संजय सोनी ने सेफ क्लिक के तहत सायबर सुरक्षा के संबंध में जानकारी देकर जागरूकता अभियान चलाया गया। थाना भुईमाड़ से निरीक्षक तेजभान सिंह द्वारा ग्राम पंचायत भवन करेल में ग्रामीण जनों के मध्य जागरूकता कार्यक्रम किया गया। थाना मझौली से सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह द्वारा नया जोबा हा.से. स्कूल तथा जोबा बाजार में जागरूकता कार्यक्रम किया गया, साथ ही मड़वास हा.से.स्कूल मे उप निरीक्षक केदार परौहा द्वारा जागरूकता कार्यक्रम किया गया। थाना कमर्जी से सहायक उप निरीक्षक शिशुपाल सिंह द्वारा ग्राम बरिगवां में ग्रामीण जनों के मध्य जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसमे लगभग 70 लोग मौजूद थे। उक्त कार्यक्रमों में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

००

सामुदायिक सहयोग से आयोजित होंगे कार्यक्रम

उक्त अभियान अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम सामुदायिक स्तर पर स्कूल एवं कॉलेज तथा सार्वजनिक स्थानों पर जनसंवाद के माध्यम से नगर/ग्राम रक्षा समितियों व सामुदायिक सहभागिता से व्यापक स्तर पर जिला व थाना स्तर तक सामुदायिक पुलिसिंग के सहयोग से आयोजित होंगे। डिजिटल मीडिया के माध्यम से भी इस अभियान की व्यापकता प्रदान की जाएगी। उक्त अवधि में इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग तथा सायबर संबंधी अपराधों से सुरक्षा हेतु स्कूल, कॉलेज एवं जन सामान्य के साथ जनसंवाद तथा नगर रक्षा समिति, एनजीओ, बैंक, खेल विभाग, जिला पंचायत, व्यापारी संगठन तथा स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं की सहभागिता के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम किये जायेंगे। इस दौरान पोस्टर, पम्पलेट वितरण, वीडियो क्लिपिंग, सायबर मेला के माध्यम से अधिकाधिक प्रचार-प्रसार किया जावेगा।

०००००००००००

Next Post

शिक्षक के पास 8 करोड़ की संपत्ति मिली

Wed Feb 5 , 2025
  शिवपुरी में ईओडबल्यू को 52 प्लॉट, 21 दुकानों के दस्तावेज मिले नवभारत न्यूज शिवपुरी। ईओडब्ल्यू और लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर दो शिक्षकों पर कार्रवाई की। ईओडब्ल्यू की टीम ने शिवपुरी जिले के भौंती में प्राथमिक सहायक शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया के […]

You May Like