स्पेन में जंगली आग से प्रभावित हुई 50,000 हेक्टेयर जमीन

मैड्रिड, 02 जुलाई (वार्ता) स्पेन में जंगली आग के सर्वाधिक जोखिम का मौसम शुरू हो रहा है और अब तक 50,000 एकड़ जमीन जंगली आग के कारण जल भी चुकी है। स्पेन हाल ही में रिकॉर्ड-तोड़ हीटवेव से उबरा है, जिसमें तापमान 45 डिग्री से भी ज्यादा हो गया था। इसके कारण देश में कई लोगों की जान गयी तथा कई जगहों पर वनस्पति भी सूख गयी थी। मई-जून की गर्मी के बाद सतही मिट्टी की नमी सूख गयी है, जिसकी वजह से जंगली आग लगने तथा फैलने के लिए अनुकूल स्थिति पैदा हो गयी है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जंगली आग लगने की और सूखा पड़ने के आसार हैं।

स्पेन के पूर्वोत्तर में मौजूद अरागोन में आग की स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक है, जहां 2200 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन जल चुकी है, जबकि हुएस्का में फैली आग के कारण मोरिलो डी मॉन्क्ल्स और फोरिमिगालेस से लोगों को निकालना पड़ा है। यूरोपीय जंगली आग सूचना प्रणाली के अनुसार, 2026 में स्पेन में जंगली आग के कारण 50,000 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन जल चुकी है। जून अब तक का सबसे विनाशकारी महीना साबित हुआ है जहां 15,900 हेक्टेयर जमीन जल चुकी है। इसी तरह कैंटाब्रिया वह प्रांत है जो सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां 15,500 हेक्टेयर जमीन जंगली आग से प्रभावित हुई है।
स्पेन के प्रसारक आरटीवीई के अनुसार, यह आंकड़ा सामान्य से बहुत ज्यादा है। इस साल स्पेन में 14 बड़ी जंगली आग दर्ज की गयी हैं। इनमें सबसे हालिया सैन बार्टोलोम डी ला टॉर और विलानुएवा डी लॉस कास्टिलेजोस में दर्ज की गयी। यूरोपीय संघ के बाकी हिस्सों में भी स्थिति अच्छी नहीं है। पूरे संघ में इस साल 1,30,400 हेक्टेयर जमीन जंगली आग से प्रभावित हुई है, जो सामान्य से 16 प्रतिशत ज्यादा है।

.....

Next Post

यूक्रेन : कीव पर 'अब तक के सबसे खतरनाक' रूसी हमलों में 13 की मौत, 90 घायल

Thu Jul 2 , 2026
कीव, 02 जुलाई (वार्ता) यूक्रेन की राजधानी कीव पर गुरुवार तड़के हुए रूसी हमलों में कम से कम 13 लोगों की जान चली गयी, जबकि 90 से ज्यादा लोग घायल हो गये। स्थानीय गवर्नर मिकोला कलाशनिक ने टेलिग्राम पर साझा संदेश में कहा, “रात में दुश्मन ने एक बार फिर […]

You May Like