ऑनलाइन सट्टा गिरोह का सरगना प्रयागराज से पकड़ाया

इंदौर: चैम्पियंस ट्रॉफी के भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह के मुख्य संचालक सहित दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच इंदौर ने प्रयागराज उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है. गिरोह का सरगना फरारी के दौरान लगातार ठिकाने बदलते हुए पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था. इस मामले में अब तक कुल 9 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं.

उल्लेखनीय है कि 9 मार्च 2025 को लसूड़िया क्षेत्र स्थित स्कीम नंबर 78 के मंगलम अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 254 पर छापा मारकर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खेलाते हुए 7 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा था. मामले में पुलिस ने अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 50 वर्षीय सतीश सुथार राजस्थानी निवासी, उज्जैन निवासी 25 वर्षीय रवि चौधरी, रतलाम का 23 वर्षीय निलेश पाटीदार, उज्जैन निवासी 24 वर्षीय सचिन यादव, उज्जैन के 24 वर्षीय मोहित नागल, रतलाम निवासी 23 वर्षीय विशाल. इंदौर में रहने वाले 29 वर्षीय साहित खान, उज्जैन के 28 वर्षीय मयंक मूलचंदानी और मंदसौर के 26 वर्षीय यश भाना शामिल है.
एमबीए पास है आरोपी
पूछताछ में यश भाना ने बताया कि वह एमबीए पास है और अपने साथियों के साथ मिलकर इंदौर में किराए के फ्लैट से ऑनलाइन सट्टा चला रहा था. गिरफ्तारी से बचने के लिए वह फरार होकर लगातार स्थान बदल रहा था. गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है. गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की भी जांच जारी है.

Next Post

अनाधिकृत हूटर लगे वाहन से वसूला तीन हजार का जुर्माना

Sun Apr 27 , 2025
इंदौर: राजीव गांधी चौराहे पर सूबेदार सुमित बिलोनिया ने वाहन क्रमांक एमपी 09 जेडजे 0235 को अनाधिकृत हूटर लगाए जाने पर रोका. मौके पर वाहन चालक से 3000 का जुर्माना वसूला गया और हूटर हटवाया. वहीं, रेडिसन चौराहे पर सूबेदार अमित यादव ने अमानक नंबर प्लेट के खिलाफ कार्रवाई करते […]

You May Like