ग्रामीणों कीट्रेनिंग से जंगली हाथियों का प्रबंधन,इंदौर कैबिनेट में विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर चर्चा

भोपाल:मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में आज जंगली हाथियों के प्रबंधन के लिए ग्रामीणों को प्रशिक्षण देने, गेहूं खरीदी और निवेश संवर्धन समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए गए। कैबिनेट ने जंगली हाथियों से निपटने के लिए ग्रामीणों को प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है, जिससे वन्य जीवों और ग्रामीणों के बीच संघर्ष कम हो सके। केबिनेट ने 20 मई को इंदौर में होने वाली अगली बैठक में विजन डॉक्यूमेंट @2047 पर विशेष चर्चा की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के 3,475 केंद्रों पर 9 लाख किसानों से 77.74 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। इसमें से 74.42 लाख मीट्रिक टन का सुरक्षित भंडारण किया गया है। किसानों को 18,471 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है, जबकि शेष 400 करोड़ रुपये का भुगतान जल्द ही किया जाएगा।कैबिनेट में 16 मई को इंदौर में आयोजित होने वाले रिजनल ग्रोथ कॉन्क्लेव पर विस्तार से चर्चा हुई।

इसके अलावा, बेंगलुरु और इंदौर में निवेश संवर्धन और औद्योगिक विस्तार के कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। वहीँ कैबिनेट की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बधाई दी। गई। रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों को भी शुभकामनाएं दी गईं। कैबिनेट को महाराष्ट्र सरकार के साथ हुए एमओयू की जानकारी भी दी गई, जो नदी जोड़ो अभियान को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। इसके तहत दोनों राज्य सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक गतिविधियों में सहयोग करेंगे।

Next Post

मोदी ने आदमपुर एयर बेस का दौरा किया, जवानों से की बातचीत

Tue May 13 , 2025
नयी दिल्ली 13 मई (वार्ता) पाकिस्तान के साथ सैन्य कार्रवाई रोके जाने पर सहमति के दो दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह पंजाब स्थित आदमपुर वायु सेना स्टेशन का दौरा किया और जवानों के साथ बातचीत की। पाकिस्तान ने 9 और 10 मई की दरमियानी रात आदमपुर वायु […]

You May Like

Play sound