सनातन का बार-बार अपमान करता है विपक्ष : यादव

भोपाल, 20 फरवरी (वार्ता) विपक्षी दलों के कुछ सदस्यों की ओर से महाकुंभ के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर विपक्ष पर हमला बोलते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि विपक्ष के सदस्य सनातन धर्म का बार-बार अपमान करते हैं और उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।
डॉ यादव ने अपने बयान में इन टिप्पणियों को लेकर कहा, ”जाकि रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखि तिन तैसी, इनकी जैसी भावना है, उसकी कीमत वे चुका रहे हैं, ये सनातन धर्म को नहीं जानते, हिंदू धर्म का लगातार अपमान करते हैं। केवल एक वोट बैंक को देखकर चलते हैं। ये इन्हें बहुत भारी पड़ेगा।”
उन्होंने कहा कि समाज सब चीजों को देख रहा है और विपक्ष को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी ने महाकुंभ को लेकर एक बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिसकी हर तरफ से आलोचना हो रही है।

Next Post

यादव ने मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

Thu Feb 20 , 2025
भोपाल, 20 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्यों के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. यादव ने कामना की है कि प्राकृतिक सौंदर्य एवं सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध मिजोरम राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श […]

You May Like