DIG: रील बनाने पर अब पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्यवाही

रीवा:पुलिस कर्मी अब वर्दी या सिविल में अपनी रील बनाकर सोशल मीडिया में वायरल या अपलोड नही कर पाएगे. अगर ऐसा करते है तो अनुशासनहीनता मानते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी. रीवा जोन के डीआईजी राजेश सिंह ने सभी जिले के पुलिस अधीक्षको को पत्र जारी किया है. जिसमें उल्लेख किया है कि प्राय: देखा गया है कि पुलिसकर्मी वर्दी में रील बनाकर वायरल और अपलोड़ करते है.

पुलिस जैसे अनुशासित विभाग में रहकर किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा ऐसा किया जाना अनुशासन के विपरीत होकर पद एवं गरिमा के प्रतिकूल है. आदेश के बाद अब कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल या अपलोड़ होती है तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश आदेश में दिये गये है. साथ ही डीआईजी ने आदेश में कहा है कि तीन दिवस के अंदर कर्मचारियों को रोल काल में पढक़र सुनाया जाय और कड़ाई से पालन किया जाय. अब देखना यह है कि पुलिसकर्मी रील बनाकर वायरल करते है कि नही.

Next Post

कांग्रेस का न्याय सत्याग्रह आज, दिग्विजय, जीतू पटवारी और जयवर्धन होंगे शामिल

Tue Jul 8 , 2025
अशोकनगर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ अशोकनगर जिले के मुंगावली थाने में दर्ज एफआईआर के विरोध में आज मंगलवार को न्याय सत्याग्रह होगा। इसके लिए पुरानी कृषि उपज मंडी में सभा स्थल बनाया गया है। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह सहित […]

You May Like