शराब के लिए युवक पर चाकू से हमला

जबलपुर: ओमती थाना अंतर्गत शास्त्री ब्रिज शराब दुकान के पास शनिवार रात शराब के लिए पैसे न देने पर तीन बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया।
जानकारी अनुसार सत्येन्द्र सिंह ठाकुर 28 वर्ष निवासी रांझी का जबलपुर अस्पताल से नो ड्यूज लेकर अपने काम से जा रहा था। शास्त्री ब्रिज शराब दुकान के पास वह अपने काम से रूका था रात लगभग 9 बजे शराब दुकान के सामने तीन लड़के उसके पास आकर उससे शराब खरीदने के लिये जबरन रूपयों की मांग करने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो एक लड़के ने चाकू से हमलाकर दिया।

सत्येन्द्र ने साहस दिखाकर मुख्य आरोपी दीपक पासी (19) को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी भाग निकले।वहां मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव कर डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची ओमती पुलिस ने आरोपी दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने फरार साथी अमन पासी (26) और राहुल रैकवार (27) को भी मदनमहल इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू जब्त कर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Next Post

धमाके के साथ हवा में उड़ा सिलेंडर का नोजल, मंदिर प्रांगण में गिरा, टला बड़ा हादसा

Mon Aug 3 , 2026
जबलपुर: सिविक सेंटर स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर के पास रविवार शाम एक वेल्डिंग दुकान में काम के दौरान गैस सिलेंडर का नोजल अचानक ढीला होकर निकल गया। भारी दबाव के कारण लोहे का यह टुकड़ा रॉकेट की तरह हवा में उछला और सीधे मंदिर परिसर के अंदर जा गिरा। […]

You May Like