हनुमान चौराहा के साइन बोर्ड खंभे पर चढ़ा युवक, पुलिस ने बिजली कंपनी की क्रेन से उतारा

गुना:शहर के व्यस्त हनुमान चौराहा पर सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक दिशा-निर्देश बोर्ड और पोस्टर-बैनर लगे खंभे पर चढ़ गया। अचानक हुई इस घटना को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। बताया जा रहा है कि युवक लगभग आधे से पौन घंटे तक खंभे पर चढ़ा रहा । स्थिति को देखते हुए बिजली कंपनी की क्रेन बुलवाई गई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और बचाव दल ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक का नाम राहुल बताया जा रहा है, जो पडोसी जिले शिवपुरी के इंदार का रहने वाला है और वर्तमान में नानाखेड़ी में रहता है । युवक का गुना के ही एक डॉ का इलाज भी चल रहे है घटना के बाद पुलिस ने युवक को प्राथमिक जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल युवक की मानसिक स्थिति को देखते हुए परिजनों को सूचना दी जा रही है। इस पूरी घटना को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे।

Next Post

कमलनाथ और नकुलनाथ ने आईटी कंपनियों में चयनित छिंदवाड़ा के प्रतिभाशाली युवाओं से की भेंट

Mon Oct 13 , 2025
छिंदवाड़ा: पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने सोमवार को अपने निवास पर छिंदवाड़ा-पांढुर्णा क्षेत्र के उन प्रतिभाशाली युवक-युवतियों से मुलाकात की, जिनका चयन देश की विभिन्न प्रतिष्ठित आईटी कंपनियों में हुआ है। इस अवसर पर उनके साथ छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुल नाथ भी मौजूद रहे। कमलनाथ और […]

You May Like