जबलपुर: ओमती थाना क्षेत्र में टहलने निकले किशोर पर बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में किशोर बुरी तरह घायल हो गया और हमलावर फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक कुनाल दाहिया 17 वर्ष निवासी भवरताल गार्डन के पास ओमती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात लगभग 9 बजे वह घर से टहलने निकला था एवं सुनील होजरी के सामने टहल रहा था.
तभी देवांश श्रीवास्तव आकर उससे शराब पीने के लिये 500 रूपये की मांग करने लगा, उसने रूपये देने से मना किया तो चाकू से हमलाकर पीठ में 2 जगह चोट पहुंचाते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।
