निगम ने कार्रवाई करते हुए तोड़ी
फिर से बनाये शौचालय
इंदौर:निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा शासकीय भूमि व निगम मार्केट में स्वीकृति के विपरित निर्माण व अवैध निर्माण करने वालो के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश के क्रम में झोन क्रमांक 6 में परदेशीपुरा स्थित निगम मार्केट में शौचालय के स्थान पर दुकान निर्माण करने पर दुकान तोड़कर कब्जा लेने की कार्रवाई की गई.उपायुक्त श्रीमती लता अग्रवाल ने बताया कि निगम द्वारा झोन कमाक 6 में परदेशीपुरा में निगम मार्केट का निर्माण किया गया था.
उक्त निगम मार्केट में व्यापारियों व नागरिकों की सुविधा हेतु शौचालय का निर्माण किया गया था, किंतु निगम के मार्केट में 5 दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से शौचालय को तोड़कर दुकान का निर्माण कर लिया गया था. उक्त शिकायत प्राप्त होने पर झोनल अधिकारी लोकेश शर्मा व रिमूव्हल की टीम मौका स्थल पर पहुंची और स्वय खड़े रहकर 5 दुकानों को हटाया गया. उसके स्थान पर पूर्व में बने अनुसार फिर से शौचालय का निर्माण कार्य शुरू किया गया. वर्तमान में कार्रवाई जारी है. कार्रवाई के दौरान उपायुक्त लता अग्रवाल, झोनल अधिकारी श्री लोकेश शर्मा व अन्य उपस्थित थे.
