भागीरथपुरा में पतंग की दुकान पर प्रतिबंधित चीनी मांजा बेचते महिला पकड़ी

इंदौर: बाणगंगा पुलिस ने भागीरथपुरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक दुकान से प्रतिबंधित चीनी मांजा जप्त किया. दुकान संचालित करने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है.पुलिस के अनुसार, कल शाम करीब 4 बजे मेन रोड भागीरथपुरा स्थित एक पतंग दुकान पर दबिश दी गई.

यहां 60 वर्षीय किरन वर्मा द्वारा चीनी मांजा बेचे जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके से सात चकरा मांजा जप्त किए. जप्ती की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग ‘ई-साक्ष्य’ ऐप के माध्यम से की गई. प्रतिबंधित सामग्री बेचने पर किरन वर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया कर जांच शुरु की.

Next Post

कड़ाके की ठंड के बीच तापमान में उछाल आने से कुछ राहत

Wed Dec 10 , 2025
रीवा: तीन दिन तक पड़ी कड़ाके की ठंड के बाद दो दिन से राहत है. तापमान में उछाल आने से ठंड का असर कम हुआ है. दिन का अधिकतम तापमान सामान्य 1 डिग्री कम है. जबकि न्यूनतम तापमान रात का 7.5 डिग्री दो दिन से बना हुआ है, लिहाजा रात […]

You May Like