ओवरलोड ऑटो पलटा, 9 बच्चे घायल, 2 गंभीर

सिवनी। जिले के जोबा सर्रा घाट पर शनिवार दोपहर बच्चों से भरा एक तेज रफ्तार ओवरलोड ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में 9 बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, भट्टेखारी और आसपास के गांवों के बच्चे एक ऑटो में सवार होकर घंसौर क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो में क्षमता से अधिक बच्चे बैठे हुए थे। दोपहर करीब 2 बजे जोबा सर्रा घाट के पास चालक ने संतुलन खो दिया और वाहन सड़क पर पलट गया।
दो जबलपुर रेफर

हादसे में घायल सभी 9 बच्चों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर ले जाया गया। इनमें से सील चंद धुर्वे (15) और प्रिंस (13) की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है। अन्य घायल बच्चों का घंसौर अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद एक राहगीर पिकअप चालक ने तत्परता दिखाई। उसने तुरंत सभी घायल बच्चों को अपने वाहन में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया। समय पर इलाज मिलने से अन्य बच्चों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ऑटो की रफ्तार तेज थी और उसमें क्षमता से ज्यादा सवारी बिठाई गई थी। घंसौर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हादसे के सटीक कारणों की जांच कर रही है और फरार ऑटो चालक की तलाश में जुटी है।

.....

Next Post

जनसुनवाई में खुली पोल: तहसीलदार के आदेश पर नहीं किया अमल, शाहगढ़ के पटवारी सस्पेंड

Sat May 23 , 2026
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले मे राजस्व प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर पटवारी छत्रपाल सिंह राजपूत, पुरा शाहगढ़ प.ह.नं. 25, तहसील शाहगढ़ (तत्कालीन हल्का पटवारी बरायठा) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शाहगढ़ में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में बगरौधा निवासी आवेदक […]

You May Like