
तेंदूखेड़ा/दमोह। निर्माणाधीन सांदीपनि स्कूल मिली कमियां दिए सुधार के निर्देश सागर कमिश्नर दिलीप कुमार ने शुक्रवार को दोपहर क्षेत्र का दौरा किया। जिसमें प्रमुख रूप से तेंदूखेड़ा के बम्होरी ग्राम में निर्माणाधीन सांदीपनि स्कूल का निरीक्षण किया। स्कूल के निर्माण में कई कमियां मिली। जिनमें प्रमुख रूप से फॉर्स पर पानी भरने छत से पानी टपकना प्रमुख थे। जिस पर आयुक्त ने ठेकदार से कमियों को दूर कर मार्च तक स्कूल सही तरीके से निर्मित कर पीयूआईसी को सौंपने के निर्देश दिए। अगर मार्च तक सही निर्माण कर बिल्डिंग विभाग के सुपर्द नहीं की तो जुर्माना लगाया जाएगा। पूर्व में भी ठेकदार पर समय सीमा में कार्य नहीं करने पर तीस लाख का जुर्माना लग चुका है। इसके पहले आयुक्त ने तेजगढ़ के तीन मतदान केंद्रों 96-97.98 का दौरा कर बीएलओ और शिक्षकों से बातचीत कर मतदान केंद्रों में कमियों को दूर करने के निर्देश दिए.
