पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने सम्हाला कार्यभार

कटनी। इंदौर से स्थानांतरित होकर आए 2019 बैच के आईपीएस अभिनय विश्वकर्मा ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया, ज्ञात हो कि विगत दिनों अभिजीत रंजन का स्थान्तरण पुलिस मुख्यालय भोपाल हो गया है, इंदौर में डीसीपी के पद पर पदस्थ अभिनय विश्वकर्मा को जारी सूची में कटनी की कमान सौंपी गई है। जबलपुर निवासी श्री विश्वकर्मा की पुलिस अधीक्षक के रूप में यह पहली पोस्टिंग है, जिले वासियों को उनसे काफी उम्मीदें हैं, निश्चित ही वे कसौटियों पर खरे उतरेंगे। इसके पूर्व कटनी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया, इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उमराव सिंह, उप पुलिस अधीक्षक अजाक एवं प्राभारी नगर पुलिस अधीक्षक प्रभात शुक्ला, यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडेय, कोतवाली थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह, स्टेनो राम शरण महोबिया उपस्थित थे।

Next Post

कुलगुरु प्रो.वर्मा पहुंचे एसपी कार्यालय, एस आई टी पहुंची रादुविवि

Wed Jun 4 , 2025
जबलपुर। महिला अधिकारी को अभद्र इशारे करने के मामले में एमपी हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) द्वारा गठित वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी रफ़्तार बढ़ा दी है। बुधवार को एसआईटी के समक्ष रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रस्तुत हुए। […]

You May Like