जीडीए में उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने की जनसुनवाई

ग्वालियर। ग्वालियर विकास प्राधिकरण में आज वाइस चेयरमैन सुधीर गुप्ता एवं सीईओ श्रीमती अनीशा श्रीवास्तव आईएएस द्वारा जनसुनवाई में समस्याओं का निराकरण किया गया। इस अवसर पर सुधीर गुप्ता ने कहा कि जनसेवा ही हमारा सर्वोपरि संकल्प है। 10 प्रकरणों में से 4 का मौके पर ही निराकरण किया गया। बाकी प्रकरणों में समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरीत प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनसुनवाई में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी बृजेश शर्मा, ई.ई. देवेंद्र गुप्ता, ए. ई. इंजी. सुनील शुक्ला, दीपक पाठक वरिष्ठ लेखा ऑफिसर, तकनीक शाखा प्रभारी, श्रीमती अनीता भदकारिया ऑफिस सुपरीटेंडेंट, प्रभारी भूखंड संदीप तिवारी प्रभारी भूखंड मनोज माथुर, अशोक इंग्ले सहित सेक्सन के विभाग प्रमुख एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Next Post

विनिर्माण क्षेत्र की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए कच्चे माल पर सीमा शुल्क में लक्षित सुधार जरूरी: पीएचडी उद्योग मंडल

Tue Nov 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 नवंबर (वार्ता) पीएचडी वाणिज्य उद्योग मंडल ने केंद्रीय बजट 2027-28 से पहले सरकार को दिये गये अपने सुझावों में महत्वपूर्ण औद्योगिक कच्चे माल और ऊर्जा संबंधी इनपुट पर सीमा शुल्क को तर्कसंगत बनाने की मांग की है। उद्योग मंडल ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि […]

You May Like