दिग्गज बल्लेबाज हैं रोहित: पोलार्ड

लखनऊ, (वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में खराब फार्म से जूझ रहे भारतीय ओपनर रोहित शर्मा का बचाव करते हुये मुंबई इंडियंस (एमआई) के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड ने गुरुवार को कहा कि कुछ मैचों के आधार पर दिग्गज बल्लेबाज की फार्म का आकलन करना सही नहीं है।

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के साथ शुक्रवार को खेले जाने वाले मैच की पूर्व संध्या पर एक प्रेस कांफ्रेंस में पोलार्ड ने कहा “ रोहित क्रिकेट के लीजेंड हैं। उनके नाम रिकार्ड बुक में कई रिकार्ड दर्ज हैं। कुछ मैचों के आधार पर उनकी बल्लेबाजी को आंकना सही नहीं होगा। उनका बल्ला कभी भी आग उगल सकता है। उनकी फार्म को तूल देना या उन पर दवाब बनाना नाइंसाफी होगी।”

गौरतलब है कि रोहित शर्मा आईपीएल के मौजूदा सत्र में फ्लाप रहे हैं। एमआई की तरफ से अब तक खेले गये तीन मैचों में वह सिर्फ 21 रन जोड़ सके हैं।

इकाना स्टेडियम की पिच को लेकर पूछे गये सवाल पर उन्होने कहा “ सच कहूं तो मै कोई पिच क्यूरेटर नहीं हूं लेकिन हमें हालात के अनुकूल ढलने का आदी होना चाहिये। विश्व स्तरीय बल्लेबाजों ने कभी पिच के बारे में बात नहीं की है।”

उन्होने कहा कि मुबंई इंडियंस की शुरुआत ओसत रही है मगर यह टीम वापसी की कुव्वत रखती है।

Next Post

राशिफल-पंचांग : 04 अप्रैल 2025

Fri Apr 4 , 2025
पंचांग 04 अप्रैल 2025:- रा.मि. 14 संवत् 2082 चैत्र शुक्ल सप्तमीं भृगुवासरे रात 1/21, मृगशिरा नक्षत्रे दिन 10/52, शोभन योगे रात 2/26, गर करणे सू.उ. 5/50 सू.अ. 6/10, चन्द्रचार मिथुन, शु.रा. 3,5,6,9,10,1 अ.रा. 4,7,8,11,12,2 शुभांक- 5,7,1. ——————————————————– आज जिनका जन्म दिन है- शुक्रवार 04 अप्रैल 2025 उनका आगामी वर्ष: वर्ष […]

You May Like