
जबलपुर। गोरखपुर तहसील के अंतर्गत ललपुर में सोमवार को शासकीय भूमि पर प्रशासन की जेसीबी गरजी। राजस्व, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 0.110 हेक्टेयर शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। कलेक्टर गाइड लाईन के मुताबिक अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि की अनुमानित कीमत 20 लाख रूपये बताई गई है।
जानकारी के अनुसार कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह के मार्गदर्शन में खसरा नंबर 24/3 की इस शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही तहसीलदार राजेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में की गई। इस भूमि पर शिवानंद महाराज द्वारा अवैध कब्जा कर स्थाई निर्माण कर लिया गया था, जिसे जेसीबी मशीन की सहायता से हटा दिया गया।
