बिजली काटने को लेकर विवाद, फिर युवती पर तेजाब से हमला: सोनी कॉलोनी में बिजनेस पार्टनर्स भिड़े, कई घायल

गुना: शहर के पॉश इलाके सोनी कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक ही बिल्डिंग में रहने वाले दो बिजनेस पार्टनर्स के परिवारों के बीच मामूली बात को लेकर खूनी संघर्ष की नौबत आ गई। इस दौरान एक युवती पर एसिड अटैक जैसी क्रूरतम घटना भी सामने आई है।राजीव गांधी पार्क के पास स्थित इस बिल्डिंग में रहने वाले जगदीश उर्फ जग्गा राठौर और अरविंद जैन के परिवारों के बीच विवाद शुरु हो हो गया, जमकर मारपीट हुई और हंगामा मच गया।

अरविंद जैन का आरोप है कि जग्गा राठौर के पक्ष ने उनकी बेटी सौम्या जैन पर तेजाब फेंक दिया। इस जानलेवा हमले में सौम्या बुरी तरह झुलस गई है, जबकि उसकी मां शोभा जैन और पिता अरविंद जैन भी मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए गुना जिला अस्पताल भेजा गया है। विवाद की शुरूआत दोपहर करीब 12 बजे हुई। पीड़ित अरविंद जैन के मुताबिक निचली मंजिल पर रहने वाले जगदीश राठौर ने उनके घर की बिजली काट दी थी, जिसका विरोध करने पर उसने बाहरी गुंडों को बुलाकर हमला करवा दिया।

वहीं दूसरी ओर, पड़ोसियों के बीच चर्चा है कि अरविंद जैन द्वारा तीसरी मंजिल पर कराए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर दोनों पक्षों में पुराना मनमुटाव था, जो शुक्रवार को खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। हंगामे के दौरान मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को भी भारी विरोध का सामना करना पड़ा। उपद्रवियों ने पुलिस के साथ न केवल झूमाझटकी की, बल्कि कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों को भी डराने-धमकाने की कोशिश की। इस दौरान एक मीडियाकर्मी का मोबाइल छीनकर फेंक दिया गया।

फिलहाल, मौके पर पहुंची भारी पुलिस बल ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया और झगड़ा कर रहे कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर कोतवाली थाने पहुंचाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और एसिड अटैक जैसी संगीन धाराओं के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस घटना के बाद से पूरी सोनी कॉलोनी में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Next Post

किन्नर विवाद में एक और प्रकरण दर्ज, कोर्ट में गवाही देने से रोकने की कोशिश

Fri Feb 13 , 2026
इंदौर:लसूड़िया थाना क्षेत्र में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बधाई मांगने गई युवती के साथ गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है. फरियादी सुमैला उर्फ शिमला उम्र 28 साल, निवासी नंदलालपुरा किन्नर बस्ती ने पुलिस को बताया कि वह अपनी साथी नेहा कुवर के साथ मंदिर परिसर में […]

You May Like

मनोरंजन