
पांढुरना, लोगों की सुरक्षा के लिए अपने परिजनों से दूर रहते हुए ड्यूटी करने वाले प्रदेश तथा जिले की अंतिम सीमा पर स्थित ग्राम बड़चिचोली के पुलिस चौकी में शनिवार को कबीर साहब मिशन की महिलाओं ने पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधकर मिठाई खिलाई,वहीं पुलिस ने इन सभी महिलाओं को सुरक्षा का वचन दिया।
कबीर साहब मिशन की महिला प्रतिनिधि में श्रीमती प्रमिला बाई दीकोड़े,अमिता बाई दुखी,पुजा मनमोड़े,संगीता महान,निकिता कोलटकर,शिलाबाई बेस द्वारा बड़चिचोली पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मालवीय,सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद डोंगरे,आरक्षकओमवीर जाट,अशोक धुर्वे,महिला आरक्षक आरती को राखी बांधी,इन पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम को पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच विश्वास,भाईचारा,सौहार्द की भावना को और अधिक मजबूत होने की बात कहीं ।
