
जबलपुर: मैं एटीएस महाराष्ट्र से बोल रहा हूं, आप संदिग्ध गतिविधियो में लिप्त हैं यह धमकी देते हुए साइबर ठग ने 23.55 लाख रिटायर्ड अधिकारी से ऐंठे लिए।
पुलिस ने बताया कि अविनाश चंद्र दीवान पिता स्व. सी जे दीवान 76 वर्ष निवासी आशीष बिला 1127 नेपियर टाउन, शास्त्री ब्रिज के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 2008 में एमपीवी से रिटायर्ड है।
उसके मोबाइल नं. पर एक नं. से वाटसअप कॉल आया कि आप संदिग्ध गतिविधियो में लिप्त है और उन्होंने कहा कि हम एटीएस पूना (महाराष्ट्र) से बोल रहे है और धमकाते हुए बोला कि आपको किसी से बात नही करनी है और कहा कि आपके एकाउण्ट में 70 लाख रूपये का कमीशन आया है जबकि बैंक एकाउण्ट में कोई पैसा नही आया था इसके बाद पुनः उसी नंवर से वाटसअप कॉल आया और उसने अपना नाम भूवा चुन्नीलाल राव और अपना पता ग्राउण्ड फ्लोर 11-12 जरथा रोड, ट्राइटेन्ट जूनागढ (गुजरात) बताया डर के कारण 10, 00, 000 रूपये यूनियन बैंक के माध्यम से किया।
उसी दिन हर आधे घण्टे में धमकाने के लिए बार बार फोन आते रहे । इसके पश्चात एकाउण्ट में 7, 00, 000 रूपये स्टेट बैंक और हरीश चंद्रा के नाम 1, 00, 000 पेटीएम किया। इसके बाद 1,00, 000 रूपये और पेटीएम किया। उसके पश्चात उसे धमकाया जा रहा था कि आपकी प्रापर्टी सीज कर दी जायेगी। डर के पत्नि सविता दीवान के एकाउण्ट से समीर दुलाई के नाम से 4, 55,000 रूपये ट्रांसफर किये गये ।
