तीन माह तक जिंदगी से जंग लड़ता रहा रैपिडो चालक, उपचार के दौरान मौत

इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में तीन महीने पहले हुए सड़क हादसे में घायल रैपिडो चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. युवक लंबे समय से अस्पताल में भर्ती था और कई ऑपरेशनों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका.थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि 24 वर्षीय मृतक अर्पित पिता गोविंद, निवासी नरसिंहपुर, इंदौर में रहकर रैपिडो बाइक टैक्सी चलाकर जीविकोपार्जन करता था.

करीब तीन माह पूर्व लवकुश चौराहे के पास एक वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. हादसे में उसके पैर में कई फ्रैक्चर होने के साथ पेट में संक्रमण हो गया था. इसके बाद से ही उसका शहर के निजी व शासकीय अस्पतालों में उपचार चल रहा था. हालत में बीच बीच में सुधार भी हुआ, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसने दम तोड़ दिया. मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

कथा भंडारे के बीच किसान ने फांसी लगाकर दी जान

Sat Mar 28 , 2026
इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम खेमाना में एक किसान ने घर में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना से मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी कन्हई सिंह शक्तावत ने […]

You May Like