
इंदौर। नंदा नगर स्थित प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे प्रहलाद पांडे और उनकी पत्नी संगीता पांडे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों दिल्ली में आंदोलनकारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज तथा मंत्री के उस कथित बयान के विरोध में पहुंचे थे, जिसमें आंदोलनकारियों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया गया है।
जानकारी के अनुसार, दंपती मंत्री निवास के बाहर विरोध दर्ज कराने पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर दोनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।
