सीवर सफाई में ढिलाई से नाराज़ हुए ऊर्जा मंत्री तोमर

ग्वालियर: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उप नगर ग्वालियर के वार्ड 8 में विजय नगर सहित विभिन्न मोहल्लों में सीवर, कचरा संग्रहण तथा सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस सीवर चेम्बर चौक होने, तथा नियमित कचरा संग्रहण न होने की आम नागरिकों द्वारा की गई शिकायतों पर उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सीवर लाइन चौक होने की शिकायतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

जहां से भी शिकायतें मिल रही हैं, वहां तुरन्त मशीनें लगाकर सीवर की सफाई कराई जाए। हर गली-मोहल्ले में नियमित कचरा संग्रहण के प्रबंध किए जाएं। ऊर्जा मंत्री तोमर के भ्रमण के दौरान नगर निगम के क्षेत्रीय अधिकारी, पीएचई अधिकारी तथा सीवर प्रभारी भी मौजूद रहे। तोमर ने कहा कि आम जन की तकलीफों को दूर करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।

यदि इस जिम्मेदारी का निर्वहन ठीक से करने में कोई अधिकारी-कर्मचारी लापरवाही दिखाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जावेगी। ऊर्जा मंत्री तोमर ने आम जन से अपील की कि अपने गली-मोहल्ले में साफ-सफाई तथा स्वच्छ वातावरण स्थापित करने में वह भी नगर निगम अमले का सहयोग करें।

Next Post

बच्चों की मौत: सुपरवाईजर हुआ बर्खास्त

Mon Oct 27 , 2025
जबलपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनमोहन नगर में बने अस्पताल के टैंक मेंं गिरने से दो बच्चों की मौत होने के मामले में बड़ृी लापरवाही सामने आई है। लापरवाही की सजा विश्वकर्मा परिवार के दो हंसते खेलते बच्चों को भुगतनी पड़ी है। इस ममाले में स्वास्थ्य विभाग ने एक्शन ले लिया […]

You May Like