बच्चों की मौत: सुपरवाईजर हुआ बर्खास्त

जबलपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनमोहन नगर में बने अस्पताल के टैंक मेंं गिरने से दो बच्चों की मौत होने के मामले में बड़ृी लापरवाही सामने आई है। लापरवाही की सजा विश्वकर्मा परिवार के दो हंसते खेलते बच्चों को भुगतनी पड़ी है। इस ममाले में स्वास्थ्य विभाग ने एक्शन ले लिया है। सीएमएचओ संजय मिश्रा के मुताबिक सफाई सुपरवाईजर गौरव पिल्लई को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। सुपरवाईजर ही कैम्पस की देखरेख करता था । सीएमएचओ ने बताया कि पूर्व में दस बार ढक्कन चोरी हो चुका है चोर इसे चुराकर ले जाते थे जिसके चलते कल ही निर्णय लिया गया था कि यहां चीप से गडढे को बंद कर दिया जायेगा लेकिन इसके पहले ही हादसा हो गया।
कांग्रेस ने लगाया लापरवाही का आरोप, होगा प्रदर्शन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनमोहन नगर में बने अस्पताल के टैंक मेंं गिरने से दो बच्चों की मौत के मामले में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है उनका आरोप है कि नगर निगम प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की सजा विश्वकर्मा परिवार के दो हंसते खेलते बच्चों को भुगतनी पड़ी है इस घटना होने के बाद जानकारी होते ही नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा एवं पूर्व पार्षद जितिन राज तुरंत ही मौके पर पहुंचे एवं टेंक खुला होने का विरोध किया उसके बाद तुरंत ही निगम प्रशासन एवं अस्पताल के लोग यह कहते हुआ नजर आया कि अभी हम इसकी सफाई कर रहे हैं, जबकि घटना के दौरान टैंक खुला था एवं कोई भी निगम अधिकारी या सफाई कर्मचारी वहां मौजूद नहीं था.

निगम ने लीपा पोती करते हुए यह बयान जारी किया कि टेंक की सफाई हो रही है. भारतीय जनता पार्टी की नगर सत्ता होने के बावजूद मौके पर एक भी जनप्रतिनिधि मौजूद नहीं रहा। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा एवं जितिन राज ने कहा कि कांग्रेस कमेटी दोनों बच्चों की मौत एवं नगर सत्ता के विरोध में प्रदर्शन करेगी एवं दोनों बच्चों को न्याय दिलाएगी।

Next Post

सिवनी जैसी शर्मनाक घटनाएं न हो, मादक पदार्थों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: सीएम

Mon Oct 27 , 2025
जबलपुर: नशे के खिलाफ अभियान चलाकर सख्ती से कार्यवाही करें। जो व्यक्ति बार-बार अपराध करता है, उस पर सख्त निर्णय लें। बदमाशों को सूचीबद्ध करें, उन पर निगरानी करें। मादक पदार्थों को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि गांजा, ड्रक्स, कोरेक्स पर जबलपुर और […]

You May Like